Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Rajasthan: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती

Rajasthan: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती

गोली चलाने वाला आरोपी दिग्विजय सिंह करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष था.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Rajasthan: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, संगठन के पूर्व पदाधिकारी पर आरोप</p></div>
i

Rajasthan: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, संगठन के पूर्व पदाधिकारी पर आरोप

फोटो- क्विंट हिंदी

advertisement

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया को रविवार, 13 अगस्त को उदयपुर (Udaipur) में गोली मार दी गई. यह घटना भूपाल नोबल्स (बीएन) यूनिवर्सिटी में हुई. उनकी कमर में गोली लगी है. फिलहाल, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बीएन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां सलादिया को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. इसी दौरान फायरिंग की वारदात हुई.

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह नाम के एक व्यक्ति ने करणी अध्यक्ष पर गोली चला दी, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. कार्यक्रम में आरोपी भी मौजूद था.

करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष था आरोपी

कथित तौर पर आरोपी करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष था और दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच मतभेद थे. दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उदयपुर जिला अध्यक्ष थे और चार महीने पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उदयपुर पुलिस ने क्या बताया?

उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आपसी विवाद के चलते आरोपी दिग्विजय को जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया था.

उन्होंने बताया कि ''हटाने के बाद उनके बीच विवाद हो गया था. यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या इस कृत्य के पीछे कोई अन्य कारण भी है.''

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT