Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट, लिखा- "भीड़ से बचने के लिए असली तीर कमान रखिए"

साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट, लिखा- "भीड़ से बचने के लिए असली तीर कमान रखिए"

पुलिस बचाने नहीं आएगी पुलिस बाद में लाठी पीटने आएगी और जांच चलती रहेगी- साक्षी महाराज

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p> साक्षी महाराज</p></div>
i

साक्षी महाराज

(फोटोः Facebook/SakshiMaharaj)

advertisement

उन्नाव (Unnao) से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में मुस्लिम समुदाय की एक भीड़ की फोटो है. फोटो पर साक्षी महाराज ने विवादित कमेंट किया है.

साक्षी महाराज ने फोटो डालते हुए फेसबकु पर लिखा "अचानक भीड़ से बचने के लिए घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की 2 पेटी और ओरिजिनल तीर कमान होना चाहिए क्योंकि पुलिस बचाने नहीं आएगी. पुलिस बाद में लाठी पीटने आएगी और जांच चलती रहेगी."

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का फेसबुक पोस्ट-

इससे पहले भी साक्षी महाराज ने कहा था कि "मस्जिदों और मदरसों में जिहाद की शिक्षा दी जाती है." फिलहाल साक्षी महाराज के इस पोस्ट काफी शेयर किया जा रहा है. अब तक आठ घंटे में इस पोस्ट को 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है.

एक फेसबुक युजर राहुल राय ने कमेंट किया कि,"जब ऐसे भीड़ को रोक नही पाएंगे तो सरकार क्यो चला रहे हैं टैक्स क्यो ले रहे हैं सब व्यवस्था अपने ही करना है, शिक्षा स्वास्थ्य, सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं, मोदी क्या करने के लिये लाखो करोड़ो खर्च करते हैं सब इस्तीफा दे दो जनता व्यवस्था कर लेगी. धन्य हो आप और आपका ग्रुप."

गगन कटियार ने कमेंट किया है की, "हमें भरोसा है अपने उत्तर प्रदेश के मुखिया परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज पर उनके होते हुए इस तरह का दिन नहीं देखना पड़ेगा."

इनपुट क्रेडिट- जितेंद्र

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT