Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन पर सोनिया ने शोक जताया

टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन पर सोनिया ने शोक जताया

देश के सबसे बड़े और सबसे पुराने मीडिया संस्थानों में से एक टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का निधन हो गया है.

आईएएनएस
भारत
Published:
लोकसभा चुनाव 2019  के लिए कांग्रेस घोषणापत्र लॉन्च में सोनिया और राहुल गांधी
i
लोकसभा चुनाव 2019  के लिए कांग्रेस घोषणापत्र लॉन्च में सोनिया और राहुल गांधी
(फोटो:पीटीआई)

advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया. सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में का उन्हें समाज सेवा, सामुदायिक भलाई और भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति अत्यधिक जुनून रखने वाली महिला के रूप में याद किया.उन्होंने कहा कि टाइम्स ऑफ इंडिया ब्रांड के निर्माण में जैन के नेतृत्व को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

पीएम मोदी ने कहा

‘टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन से दुखी हूं. सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा.’
राहुल गांधी ने भी इंदु जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, “टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार और टाइम्स ग्रुप के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. कंपनी के सूत्रों ने बताया कि कोविड से जुड़ी जटिलताओं के कारण इंदु जैन का गुरुवार को निधन हो गया, वह 84 वर्ष की थीं.

देश के सबसे बड़े और सबसे पुराने मीडिया संस्थानों में से एक टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का निधन हो गया है. बताया गया है कि कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांसें लीं. इंदु जैन उन महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने अपनी उम्र की चिंता किए बगैर हमेशा काम को ज्यादा तवज्जो दी. वो देश की एक सफल बिजनेस वुमन थीं.

ये भी पढ़ें- टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का 84 साल की उम्र में निधन

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT