Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मोदी सरकार पर सोनिया का वार,कहा-नेहरू की विरासत कमतर करने की कोशिश

मोदी सरकार पर सोनिया का वार,कहा-नेहरू की विरासत कमतर करने की कोशिश

सोनिया गांधी ने पहली बार नेहरू की विरासत पर हमले का विरोध किया

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
सोनिया गांधी ने कहा, नेहरू लोकतांत्रिक मूल्यों के स्तंभ हैं. 
i
सोनिया गांधी ने कहा, नेहरू लोकतांत्रिक मूल्यों के स्तंभ हैं. 
(फोटो: पीटीआई)

advertisement

यूपीए चीफ सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी जवाहरलाल नेहरू की विरासत को कमतर कर रही है. इस सरकार में भारतीयता से जुड़े मूल्य को लगातार चुनौती दी जा रही है.

‘लोकतंत्र मजबूत करने की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश’

आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है. वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक "नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया'' पुनर्विमोचन के अवसर पर बोल रही थीं.

सोनिया ने कहा कि नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने नेहरू के आर्थिक मॉडल और गुटनिरपेक्षता केंद्रित विदेश नीति को भी याद किया और कहा कि उन्होंने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया था आज उससे जुड़ी विरासत को कमतर करने का प्रयास हो रहा है.

सोनिया ने कहा

देश के विभाजन के बाद नेहरू ने कभी नहीं सोचा था कि भारत सिर्फ हिन्दुओं को देश हो. उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों के पाकिस्तान जाने के बाद नेहरू ने हिन्दू राष्ट्र बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

‘नेहरू का विश्वास सभी धर्म वालों के देश में था’

सोनिया ने कहा कि नेहरू सभी धर्मों के लोगों का देश वाली बात में विश्वास रखते थे इसी वजह से उन्होंने अपनी नीतियों और योजनाओं में सभी समुदायों को संरक्षण देने पर काम किया. थरूर ने कहा कि नेहरू ने हमेशा इस विचार को आगे रखा कि देश किसी व्यक्ति से महत्वपूर्ण है और संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज अगर देश में लोकतंत्र कायम है तो उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री का सबसे अहम योगदान है. नेहरू की आलोचना करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए थरूर ने कहा कि नेहरू ने देश को आईआईटी, आईआईएम, इसरो, डीआरडीओ और कई अहम संस्थान दिए और देश के विकास की मजबूत बुनियाद डाली. लोगों को आजादी के समय के भारत की स्थिति के बारे में जानना चाहिए, उसके बाद उन्हें पता चलेगा कि नेहरू ने भारत को किस तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया.

ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी बनेंगी ये हिरोइन, वीडियो हुआ वायरल

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT