Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सरकार कहे तो प्रवासियों को दिल्ली-मुंबई से पटना छोड़ आएं:स्पाइसजेट

सरकार कहे तो प्रवासियों को दिल्ली-मुंबई से पटना छोड़ आएं:स्पाइसजेट

लॉकडाउन के चलते कई लोग पैदल अपने घर जाने को मजबूर हैं

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
लॉकडाउन के चलते कई लोग पैदल अपने घर जाने को मजबूर हैं
i
लॉकडाउन के चलते कई लोग पैदल अपने घर जाने को मजबूर हैं
(फोटोः PTI)

advertisement

स्पाइसजेट ने कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान दिल्ली और मुंबई में काम करने वाले प्रवासियों को विशेषतौर पर बिहार से संबंध रखने वाले श्रमिकों को पटना पहुंचाने में मदद करने की पेशकश की है.

कंपनी के CEO अजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि सरकार हां करती है तो वह इस काम के लिए अपने विमान और चालक दल की सेवाएं दे सकते हैं.

लॉकडाउन के चलते कई लोग पैदल अपने घर जाने को मजबूर

लॉकडाउन की वजह से देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 14 अप्रैल तक रोक है. इंडिगो और गोएयर ने भी सरकार के सामने कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने में किसी भी तरह की मदद के लिए ऐसी ही पेशकश की है.

‘‘हम किसी भी मिशन के लिए सरकार की जरूरत के मुताबिक अपने विमानों और चालक दल के साथ उड़ान भर सकते हैं. हम अपने मालवाहक विमानों से सरकार के लिए प्रतिदिन खाना, दवा और चिकित्सकीय उपकरण लेकर उड़ान भर रहे हैं.’’
अजय सिंह, CEO स्पाइसजेट

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रवासी मजदूरों की मदद करना चाहते हैं विशेषकर जो बिहार से हैं. इसके लिए हम दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए उड़ान भर सकते हैं.’’

कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन की सार्वजनिक पाबंदी लगायी है. देश में कोरोनावायरस के अब तक 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की जान जा चुकी है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT