Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गर्मी: UP में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में जारी लू का कहर

गर्मी: UP में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में जारी लू का कहर

देश के कई शहरों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
लोगों के गर्मी से निपटने के अपने-अपने तरीके हैं 
i
लोगों के गर्मी से निपटने के अपने-अपने तरीके हैं 
( फोटो: PTI )

advertisement

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं दिल्ली में भी फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही.

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते दस सालों में मई इतना गर्म कभी नहीं रहा.

दिल्ली में जारी रहेगा लू का कहर

राजधानी दिल्ली में फिलहाल लू का कहर जारी रहेगा. भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, "शहर के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है." अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

पूरे यूपी में रिकॉर्ड गर्मी

लखनऊ के अलावा यूपी के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकार्ड हुआ. इलाहाबाद 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा. झांसी, आगरा, उरई में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार गया. सुल्तानपुर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं.

ये भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टी में घूमने का है प्लान, ये ब्‍यूटी टिप्स आएंगे काम

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बिहार में उमस के साथ तापमान बढ़ा

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. राज्य में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा. वहीं शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें- गर्मी के सीजन में रमजान के दौरान कैसे रखें अपना खयाल

(इनपुटः PTI और IANS)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT