Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Supertech Twin Towers: मलबा हटने तक नहीं बता सकते वहां क्या बनेगा-कंपनी के मालिक

Supertech Twin Towers: मलबा हटने तक नहीं बता सकते वहां क्या बनेगा-कंपनी के मालिक

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक ट्विन टावर गिराने का आदेश दिया, उसके मुताबकि वह पार्क की जमीन थी

IANS
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Supertech Twin Towers: मलबा हटने तक नहीं बता सकते वहां क्या बनेगा-कंपनी के मालिक</p></div>
i

Supertech Twin Towers: मलबा हटने तक नहीं बता सकते वहां क्या बनेगा-कंपनी के मालिक

(फोटो- 

advertisement

Supertech Twin Towers: ट्विन टावर गिरने के बाद अब उस जगह को लेकर सुपरटेक बिल्डर और एमराल्ड कोर्ट आरडब्लूए के बीच फिलहाल जुबानी जंग चल रही है। अभी पूरी तरीके से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्विन टावर की जगह क्या बनेगा। फिलहाल आरडब्ल्यूए ने जिस आधार पर यह केस जीता और सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर गिराने का आदेश दिया, उसके मुताबकि वह पार्क की जमीन थी।

सुपरटेक ग्रुप के मालिक आर.के. अरोड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, अभी यह तय नहीं किया गया है कि वहां पर क्या बनाया जाएगा। जब तक मलबा पूरी तरीके से ना हट जाए, तब तक वहां पर क्या बनेगा, यह कह पाना अभी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कई लोग कुछ भी लिख रहे हैं, उन्हें उन सब चीजों से कोई मतलब नहीं। जब मलबा हट जाएगा, तब सुपरटेक स्पष्ट करेगा कि वहां पर क्या बनाया जाए।

फिलहाल अभी भी ट्विन टावर की जगह का मालिकाना हक सुपरटेक के पास है, लेकिन अगर सुपरटेक वहां पर किसी भी तरीके का कोई भी निर्माण कराता है तो उसे एमरोल्ड कोर्ट के दो तिहाई निवासियों से परमिशन लेनी होगी। वहीं दूसरी ओर, आरडब्ल्यू के लोगों के मुताबिक, वहां जो पहले से नक्शे में मौजूद था उसी को बनाया जाएगा।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT