Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'यूपी में अवैध रूप से रहने के आरोपी 74 संदिग्ध रोहिंग्या गिरफ्तार'- ATS

'यूपी में अवैध रूप से रहने के आरोपी 74 संदिग्ध रोहिंग्या गिरफ्तार'- ATS

उत्तर प्रदेश की ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए रोहिंग्याओं में सबसे ज्यादा मथुरा से हैं.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>प्रतीकात्मक फोटो</p></div>
i

प्रतीकात्मक फोटो

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) टीम ने सोमवार, 24 जुलाई को कथित रोहिंग्याओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इस मुहिम में यूपी एटीएस ने कुल 74 रोहिंग्याओं को 6 जिलों से गिरफ्तार किया है. बता दें कि सबसे ज्यादा रोहिंग्या मथुरा से उठाए गए हैं, जिनकी संख्या 31 है, इसमें 29 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.

यूपी एटीएस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज कर बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार, एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के विरूद्ध अभियान चलाया गया.

यूपी एटीएस को खबर मिल रही थी कि अवैध रूप से सीमा पार करके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोहिंग्या रह रहे हैं. इस खबर को जिला पुलिस और एटीएस की फील्ड यूनिटों के द्वारा सत्यापित किया गया. इसके बाद इनके खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं.
यूपी ATS ने प्रेस रिलीज में कहा

किस जिले से कितने रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए?

यूपी एटीएस के द्वारा चलाए गए अभियान में गिरफ्तार किए गए कुल 74 लोगों में सहारनपुर से 2, मेरठ से 2 पुरुष और 2 बाल अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष एक महिला और तीन बाल अपचारी, गाजियाबाद से 3 पुरुष एक महिला, अलीगढ़ से 7 पुरुष 10 महिला और मथुरा से 29 पुरुष 2 महिला शामिल हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यूपी एटीएस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज

(फोटो- क्विंट हिंदी)

एटीएस ने जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा है कि गिरफ्तार किए गए कुल 74 रोहिंग्याओं के खिलाफ संबंधित जिलों के संबंधित थानों में सुसंगत धाराओं के अभियोग रजिस्टर कराकर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT