Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Japan में Covid19 मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, चिकित्सा प्रणाली पर बढ़ा दबाव

Japan में Covid19 मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, चिकित्सा प्रणाली पर बढ़ा दबाव

Japan: स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 1.54 मिलियन से अधिक लोगों को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Japan में Covid19 मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, चिकित्सा प्रणाली पर बढ़ा दबाव</p></div>
i

Japan में Covid19 मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, चिकित्सा प्रणाली पर बढ़ा दबाव

(फोटो-- आईएएनएस)

advertisement

(आईएएनएस)। जापान (Japan) में पिछले महीने 60 लाख से अधिक नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 11 दिनों में से नौ दिनों में रोजाना 200 से अधिक मौतें हुई। इससे देश की चिकित्सा प्रणाली पर भारी दबाव पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर 255,534 नए मामले दर्ज किए गए, दूसरी बार यह संख्या एक ही दिन में 250,000 से अधिक हो गई।

कुल 287 लोग मारे गए, जिससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 36,302 हो गया।

स्थानीय मीडिया क्योडो न्यूज ने नवीनतम साप्ताहिक अपडेट का हवाला देते हुए बताया, जापान ने 8-14 अगस्त तक सप्ताह में 1,395,301 मामले दर्ज किए, जो लगातार चौथे सप्ताह दुनिया में सबसे अधिक नए मामले हैं। इसके बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका का स्थान है।

हल्के संक्रमण वाले कई स्थानीय निवासियों को घर पर ही क्वारंटाइन किया जाता है जबकि गंभीर लक्षणों वाले लोग अस्पताल में भर्ती होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश भर में 1.54 मिलियन से अधिक संक्रमित लोगों को 10 अगस्त तक घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है।

अस्पताल आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, सोमवार तक कानागावा प्रान्त में अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए बिस्तर उपयोग दर 91 प्रतिशत, ओकिनावा, आइची और शिगा में 80 प्रतिशत और फुकुओका में 70 प्रतिशत थी।

सातवीं लहर की गंभीरता और नए मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद, जापान की सरकार ने सख्त रोकथाम उपायों को नहीं अपनाया है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT