Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NCP प्रमुख शरद पवार अस्वस्थ, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

NCP प्रमुख शरद पवार अस्वस्थ, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आईएएनएस
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.</p></div>
i

NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फोटोःसोशल मीडिया

advertisement

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें सोमवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें तीन दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा.

दरअसल, यह जानकारी NCP ने ट्वीट कर दी है. NCP ने कहा है कि पवार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. जिसके बाद वह 4-5 नवंबर को अहमदनगर जिले के शिरडी में NCP (पार्टी) के दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इसके अलावा NCP ने एक पत्र जारी कर सभी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से अस्पताल में भीड़ नहीं लगाने का अनुरोध किया है. वहीं शरद पवार को क्या हुआ है इसकी खुलासा पार्टी ने पत्र में नहीं किया है, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि पुणे जिले के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अपने हालिया दौरे के बाद से वह कमजोरी महसूस कर रहे थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT