Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Noida के रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीकी पर करते हैं काम

Noida के रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीकी पर करते हैं काम

नोएडा के सेक्टर 104 में द येलो हाउस रोबोट रेस्टोरेंट के नाम से खुला रेस्टोरेंट लोगों को खूब भा रहा है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Noida के रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना</p></div>
i

Noida के रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

(आईएएनएस)। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को रेस्टोरेंट में संक्रमित होने का डर सताता रहा है, लेकिन अब नोएडा (Noida) में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जहां आपको टेबल पर खाना परोसने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी अब इंसानों से दूर रहकर अपना खाने का लुत्फ उठा सकेंगे।

नोएडा के सेक्टर 104 में द येलो हाउस रोबोट रेस्टोरेंट के नाम से खुला रेस्टोरेंट लोगों को खूब भा रहा है। रेस्टोरेंट में राजस्थानी माहौल दिया गया है। स्वाद और तकनीक का उद्देश्य से इस रेस्टोरेंट को खोला गया है। रेस्टोरेंट में 2 रोबोट खाना परोसने के लिए लगाए गए हैं। यह दोनों रोबोट काफी तेजी से पूरे रेस्टोरेंट में खाना परोसते हैं। यह दोनों रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम की तकनीकी से बनाए गए हैं।

इन रोबोटों को आदेश वहां मौजूद कर्मचारी देते हैं, जो एक एक एप के माध्यम से टेबल चुन कर उसी टेबल पर उन रोबोट के जरिये आपको खाना लेजाकर पहुंचाते हैं। जिशु बंसल इस रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया कि, स्वाद और तकनीक को हम साथ लेकर चलना चाहते हैं। परिवार के सहयोग से मैंने इस रेस्टोरेंट को शुरू किया है। रेस्टोरेंट में 20 कर्मचारी है जो काम करते हैं और 2 रोबोट हैं, कोविड महामारी के चलते हम पूरा एतिहात बरत रहे हैं ताकि लोग बिना डरे यहां पहुंच सके।

छोटे बच्चों को रोबोट बेहद पसंद आ रहे हैं, वह इनके साथ तस्वीर भी खिंचाते हैं और उनसे बात करने का भी प्रयास करते हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT