Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Pervez Musharraf का पार्थिव शरीर दुबई से पाकिस्तान लाया जाएगा

Pervez Musharraf का पार्थिव शरीर दुबई से पाकिस्तान लाया जाएगा

Pakistan के इतिहास में यह पहली बार था कि किसी पूर्व सैन्य शासक को देशद्रोह के मुकदमे का सामना करना पड़ा

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Pervez Musharraf का पार्थिव शरीर दुबई से पाकिस्तान लाया जाएगा</p></div>
i

Pervez Musharraf का पार्थिव शरीर दुबई से पाकिस्तान लाया जाएगा

ians

advertisement

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने पूर्व सैन्य शासक को संविधान के अनुच्छेद 6 के तहत 17 दिसंबर, 2019 को मौत की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकाल में उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

पाकिस्तान के इतिहास में यह पहली बार था कि किसी पूर्व सैन्य शासक को देशद्रोह के मुकदमे का सामना करना पड़ा। हालांकि, उस मौत की सजा को बाद में लाहौर हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ हमेशा एक बार पाकिस्तान वापस जाना चाहते थे।

मुशर्रफ को हमेशा उम्मीद थी कि जब पाकिस्तान में पीटीआई प्रमुख इमरान खान की सरकार बनेगी तो वह देश वापस जा सकेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT