मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अजित सिंह के निधन PM बोले-दुखद, अखिलेश-मायावती ने जताया शोक

अजित सिंह के निधन PM बोले-दुखद, अखिलेश-मायावती ने जताया शोक

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह
i
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह
(फोटो: PTI)

advertisement

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे थे. उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने शोक जताया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दुख जताया है.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा-

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे/ उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजित सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है. उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें.

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा- ‘किसानों और मजदूरों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे. अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि’

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद और अपने समाज के लोकप्रिय नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दु:खद,

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT