मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, 8 राज्यों के गर्वनर बदले

थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, 8 राज्यों के गर्वनर बदले

थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>आठ नए राज्यपालों की नियुक्ति</p></div>
i

आठ नए राज्यपालों की नियुक्ति

null

advertisement

जहां एक तरफ मोदी कैबिनेट के मंत्रियों में फेर बदल और विस्तार की अटकलें तेज हैं उसी बीच कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. सबसे अहम बात है कि मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. माना जा रहा है कि अधिक उम्र के चलते 73 वर्षीय थावरचंद गहलोत को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री की भूमिका से हटाकर राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए आठ नए राज्यपालों की नियुक्ति की और उन्हें नए राज्यों के प्रशासन का प्रभार दिया, जबकि कई का तबादला कर दिया गया, पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम के राज्यपाल का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है. त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. हालांकि, थावरचंद गहलोत, जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं, उनको कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, विशाखापत्तनम से 16वीं लोकसभा के सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. गुजरात बीजेपी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है,

राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 06 Jul 2021,02:20 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT