मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार उपचुनाव: लालू-नीतीश की जोड़ी की परीक्षा, BJP के पास ताकत दिखाने का मौका

बिहार उपचुनाव: लालू-नीतीश की जोड़ी की परीक्षा, BJP के पास ताकत दिखाने का मौका

Bihar by-Polls: RJD-JDU के लिए उपचुनाव लिटमस टेस्ट साबित होगा जो आगे की राजनीति को तय करेगा.

IANS
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>बिहार उपचुनाव: लालू-नीतीश की जोड़ी की परीक्षा, BJP के पास ताकत दिखाने का मौका</p></div>
i

बिहार उपचुनाव: लालू-नीतीश की जोड़ी की परीक्षा, BJP के पास ताकत दिखाने का मौका

फोटोः IANS

advertisement

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जनता दल यूनाइटेड के निकलकर महागठबंधन में शामिल हो जाने के बाद दो विधानसभा सीटों गोपालगंज और मोकामा में होने वाला उपचुनाव दोनों गठबंधनों के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को दोनों सीटों पर उपचुनाव की तिथियों की घोषणा करने के बाद राज्य के राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है, जिसे सात दलों का समर्थन प्राप्त है।

गोपालगंज पर पिछली बार भाजपा और मोकामा पर राजद को जीत मिली थी। गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह का निधन हो गया है जबकि मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक मामले में सजायाफ्ता होने के बाद सदस्यता खो दी है।

गोपालगंज भाजपा की परंपरागत सीट रही है। भाजपा जहां गोपालगंज सीट बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी वहीं महागठबंधन मोकामा सीट बचाते हुए गोपालगंज सीट जीतकर भाजपा पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की हर संभव कोशिश करेगी।

इसमें कोई शक नहीं कि जदयू के साथ गठबंधन करने के बाद राजद अभी मजबूत स्थिति में दिख रही है, लेकिन उपचुनाव में गठबंधन में शामिल सभी दलों को संतुष्ट रख पाना आसान नहीं है। मोकामा उपचुनाव में जदयू अपने प्रत्याशी उतारती है कि राजद के हिस्से यह सीट आती है, यह देखने वाली बात होगी। पिछले चुनाव में राजग की ओर से जदयू यहां अपने प्रत्याशी उतारी थी और दूसरे नंबर पर थी।

गोपालगंज सीट से भाजपा के सुभाष सिंह लगातार चार बार से जीत रहे थे। पिछले चुनाव में राजद ने 2020 में इस सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी, और भाजपा यहां से जीत दर्ज की थी।

माना जा रहा है कि भाजपा ने अगर सुभाष के परिवार से किसी को टिकट दिया तो सहानुभूति लहर का लाभ मिल सकता है।

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की दावेदारी प्रबल है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि जदयू यहां से अपना प्रत्याशी उतार सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस मामले पर कितना पीछे हटती है।

इधर, विधायक अनंत सिंह के मोकामा प्रारंभ से ही आसान सीट रही है। अनंत सिंह यह निर्दलीय, राजद और जदयू से चुनाव जीत चुके है। इधर, इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विकासशील इंसान पार्टी भी प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि यह उपचुनाव दिलचस्प होगा।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT