मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सुनील कुमार बने शिक्षा मंत्री, किसे-क्या मिला-List

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सुनील कुमार बने शिक्षा मंत्री, किसे-क्या मिला-List

मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट में 12 BJP और 9 JDU नेता शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट</p></div>
i

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट में 12 BJP और 9 JDU नेता शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

(फोटो- क्विंट हिंदी)

advertisement

Bihar Politics: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग पास रखे हैं, जो किसी और को आवंटित नहीं किया गया है. चलिए जानते हैं किस मंत्री के हिस्से में कौन सा विभाग आया है?

बिहार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार होंगे. नई सरकार बनने के बाद अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी विजय कुमार चौधरी के पास था.

  • सम्राट चौधरी- उप मुख्यमंत्री, वित्त के साथ वाणिज्य और कर मंत्रालय

  • विजय सिन्हा- उप मुख्यमंत्री, पथ निर्माण, खान एवं भू तत्व, कला संस्कृति एवं युवा मंत्रालय

  • विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्य मंत्रालय

  • विजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्रालय

  • डॉक्टर प्रेम कुमार- सहकारिता, पर्यावरण - वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

  • श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास मंत्रालय

  • संतोष कुमार सुमन - (विभाग बदला) - सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन विभाग

  • सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

  • रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य विभाग

  • मंगल पांडे- स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग

  • नीरज कुमार सिंह - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

  • अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य मंत्रालय

  • लेसी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

  • मदन सहनी- समाज कल्याण विभाग

  • नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन विभाग

  • नीतिन नवीन- नगर विकास एवं आवास, विधि विभाग

  • डॉक्टर दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

  • महेश्वर हजारी- सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

  • शीला कुमारी- परिवहन मंत्रालय

  • सुनील कुमार- शिक्षा विभाग

  • जनक राम- अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय

  • हरि सहनी- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय

  • कृष्ण नंदन पासवान- गन्ना उद्योग मंत्रालय

  • जयंत राज- भवन निर्माण विभाग

  • मोहम्मद जमा खां- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

  • रत्नेश सदा- मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग

  • केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज विभाग

  • सुरेंद्र मेहता- खेल मंत्रालय

  • संतोष कुमार सिंह- श्रम संसाधन विभाग

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT