मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार: JDU में आए कुशवाहा बने MLC, मंत्री अशोक चौधरी भी मनोनीत

बिहार: JDU में आए कुशवाहा बने MLC, मंत्री अशोक चौधरी भी मनोनीत

निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल फागू चौहान के आदेश पर मनोनयन कोटे के 12 विधान पार्षदों के नाम की बुधवार को घोषणा कर दी.

आईएएनएस
पॉलिटिक्स
Published:
नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा
i
नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा
(फोटो: Twitter)

advertisement

निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल फागू चौहान के आदेश पर मनोनयन कोटे के 12 विधान पार्षदों के नाम की बुधवार को घोषणा कर दी. हाल ही में जेडीयू में आए उपेंद्र कुशवाहा को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है, जबकि मंत्री अशोक चौधरी भी राज्यपाल की ओर से मनोनीत सदस्यों की सूची में शामिल हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश साहू ने विधान पार्षदों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी है.

जेडीयू के कोटे से विधान परिषद पहुंचे कुशवाहा

जेडीयू की ओर से राज्यपाल कोटे से मनोनीत सदस्यों में उपेंद्र कुशवाहा के अलावा संजय गांधी, ललन सर्राफ, राम वचन राय, अशोक चौधरी और संजय सिंह शामिल हैं. राज्यपाल द्वारा मनोनित सदस्यों में छह जेडीयू के तथा छह भाजपा के हैं.

बीजेपी की ओर से 6 नाम

बीजेपी की ओर से राज्यपाल कोटे से मनोनीत सदस्यों में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार सिंह, निवेदिता सिंह, देवेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर के नाम शामिल हैं.

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा हाल ही में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) का जेडीयू में विलय कर दिया है. जेडीयू में रालोसपा के विलय के बाद कुशवाहा को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT