मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्‍ली महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष बरखा का इस्‍तीफा, राहुल से नाराजगी

दिल्‍ली महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष बरखा का इस्‍तीफा, राहुल से नाराजगी

कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया.

स्मिता चंद
पॉलिटिक्स
Published:
कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा. (फोटो: पीटीआई)
i
कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा. (फोटो: पीटीआई)
null

advertisement

दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

खबर है कि बरखा एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे से नाखुश थीं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

बरखा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में हमारी सुनी नहीं जाती है. बरखा ने कहा, ''मैंने राहुल गांधी से कई बार मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे मिलने का वक्त नहीं दिया.''

बरखा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं, लेकिन जब एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे की बात आई, तो उनकी अनदेखी की गई. उन्होंने अजय माकन के कामकाज के तरीके पर भी सवाल उठाया.

दो दिन पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, जब अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. अब बरखा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वो पार्टी नहीं छोड़ेंगी.

23 अप्रैल को दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग है, ऐसे वक्त पर पार्टी के अंदर चल रही लड़ाई कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

ये भी पढ़ें

BJP के लवली ने शीला दीक्षित को बताया ‘बोझ’, माकन को ‘आरामतलब’

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT