मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CAA-NRC के खिलाफ मुंबई से 3000 किमी.की गांधी शांति यात्रा शुरू

CAA-NRC के खिलाफ मुंबई से 3000 किमी.की गांधी शांति यात्रा शुरू

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एनसीपी चीफ शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जैसे कई बड़े नेता शामिल हुए.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
मुंबई में गांधी शांति यात्रा शुरू
i
मुंबई में गांधी शांति यात्रा शुरू
(फोटो: ANI)

advertisement

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ विपक्षी नेताओं की गांधी शांति यात्रा शुरू हो गई है. 3000 किमी. की यह यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई है. इस यात्रा के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एनसीपी चीफ शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस के पृथ्वीराज चौहान जैसे कई बड़े नेता शामिल हुए.

बता दें कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से गांधी शांति यात्रा शुरू होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होगी. गांधी शांति यात्रा का मकसद सरकार से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) नहीं लाने और नागरिकता कानून पर फिर से सोचने को मजबूर करने का है.

यशवंत सिन्हा ने कहा- दोबारा गांधी की हत्या नहीं होने दें

इस मार्च को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा है कि हम एक बार फिर से महात्मा गांधी की हत्या नहीं होने देंगे. गांधी शांति यात्रा के दौरान ये दोनों नेता सीएए, एनआरसी और जज लोया की संदिग्ध मौत का मुद्दे को उठाएंगे. साथ ही, केंद्र सरकार से एनआरसी लागू नहीं करने की मांग करेंगे

इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर और एनसीपी नेता नवाब मलिक भी शामिल हुए. मुंबई से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी. ये यात्रा यशवंत सिन्हा द्वारा पिछले महीने दिसंबर में शुरू किए गए राजनीतिक मंच ‘राष्ट्र मंच’ के बैनर तले आयोजन किया जा रहा है.

शत्रुघ्न सिन्हा बोले, ट्रोल्स के लिए निशाना बनाना अब बिजनेस

इससे पहले बुधवार को यात्रा के लेकर कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा , ‘‘अगर आज महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेता आज होते तो पता नहीं बीजेपी के ट्रोल उनके साथ क्या करते? देशहित में सच्चाई का साथ देने वाले किसी को भी निशाना बनाना ट्रोल्स के लिए कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि बिजनेस है. ट्रोल खुद राष्ट्र विरोधी हरकतों में हिस्सा लेते हैं, लेकिन दूसरों को राष्ट्र विरोधी बताते हैं. उनके लिए न तो यह बड़ी चीज है न बुरी. जिस समय देश में रोजगार की कमी हो तब रोजगार केवल बीजेपी के वॉर रूम में ही मिल सकता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 09 Jan 2020,11:33 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT