मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019त्रिपुरा में TMC कार्यकर्ताओं पर हमलों के पीछे अमित शाह: ममता बनर्जी

त्रिपुरा में TMC कार्यकर्ताओं पर हमलों के पीछे अमित शाह: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee घायल कार्यकर्ताओं से मिलने कोलकाता के अस्पताल पहुंचीं

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>Mamata Banerjee घायल कार्यकर्ताओं से मिलने कोलकाता के अस्पताल पहुंचीं</p></div>
i

Mamata Banerjee घायल कार्यकर्ताओं से मिलने कोलकाता के अस्पताल पहुंचीं

(फोटो: Altered by The Quint) 

advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने त्रिपुरा (Tripura) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को दोषी बताया है. शाह पर आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, "ऐसे हमले बिना गृह मंत्री के सक्रिय सहयोग के मुमकिन नहीं हो सकते हैं."

ममता बनर्जी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव पर भी हमला बोला है. बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री की इतनी 'हिम्मत' नहीं कि वो हमले के आदेश देते.

ममता 9 अगस्त को हमले में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने कोलकाता के SSKM अस्पताल पहुंची थीं. उन्होंने कहा, "अमित शाह इन हमलों के पीछे हैं जो त्रिपुरा पुलिस की आंखों के सामने हुए और वो मूक दर्शक बनकर खड़ी रही."

"बीजेपी त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में अराजक सरकार चला रही है. हम अभिषेक बनर्जी और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हैं."
ममता बनर्जी
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या है पूरा मामला?

ममता बनर्जी का बयान उनके भतीजे और TMC महासचिव और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हाल में हुए हमलों के संदर्भ में आया है.

7 अगस्त को पार्टी के यूथ नेता सुदीप राहा और जया दत्ता धलाई जिले के अम्बासा में कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गए थे. दोनों नेता त्रिपुरा में संगठन की गतिविधियों के लिए डेरा डाले हुए थे.

उससे पहले 2 अगस्त को अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि गोमती जिले में मंदिर जाते समय उनके वाहन पर हमला हुआ था.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT