मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे"- चित्रकूट में प्रियंका गांधी

"सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे"- चित्रकूट में प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा- "मैं चाहती हूं कि 2024 के चुनाव में महिलाओं की आधी आबादी 50 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़े"

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी </p></div>
i

प्रियंका गांधी

(फोटो:PTI)

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट (Chitrakoot) पहुंचीं, जहां उन्होंने महिलाओं के साथ शक्ति संवाद में कहा कि उन्हें खुद की रक्षा करनी होगी और योगी सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा, "सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे, कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दुश्शासन दरबारों से."

प्नियंका ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की बात महज शुरुआत है.

मैं चाहती हूं कि 2024 के चुनाव में महिलाओं की आधी आबादी 50 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़े. मोबाइल आपकी सुरक्षा में मदद करेगा और स्कूटी आपकी पढ़ाई में मदद करेगी. सरकारी बसों में महिलाओं के लिए सभी यात्राएं मुफ्त होंगी और 40 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं के लिए शत-प्रतिशत प्रावधान पहले से मौजूद हैं.
प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता

लखीमपुर खीरी का भी किया जिक्र

प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लखीमपुर में एक मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला और सरकार ने उनकी मदद की.

"साथ ही, आशा कार्यकर्ता बहनों को उनकी मांगों को लेकर प्रशासन द्वारा बुरी तरह पीटा गया है. जब आपका लगातार शोषण किया जा रहा है और आपको प्रताड़ित किया जा रहा है, तो अगर आप मारपीट करने वालों से अपना अधिकार मांगेंगे, तो वो आपको कभी नहीं मिलेगा. आपको आपके अधिकारों के लिए लड़ना होगा. अगर सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है, तो इसे आगे क्यों बढ़ाया जाना चाहिए?"

चित्रकूट में आयोजित ये कार्यक्रम 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे पर केंद्रित था. इसमें समाज के सभी तबकों की महिलाएं शामिल थीं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT