मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी,प्रियंका बोलीं- दमनकारी कार्रवाई

UP में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी,प्रियंका बोलीं- दमनकारी कार्रवाई

प्रियंका ने कहा- कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से नहीं डरने वाले

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
प्रियंका गांधी
i
प्रियंका गांधी
(फोटो: IANS)

advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने दमनकारी और अलोकतांत्रिक बताया है. आलम को पिछले साल दिसंबर में लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके इस मामले की निंदा की है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘देखिए किस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया. पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ्ते के लिए जेल में रखा. ये पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और अलोकतांत्रिक है. कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से नहीं डरने वाले"

प्रियंका ने कहा, ''कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बीजेपी सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं.''

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 30 Jun 2020,12:26 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT