मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हार से सबक, UP के कार्यकर्ताओं से हफ्ते में 2 बार मिलेंगी प्रियंका

हार से सबक, UP के कार्यकर्ताओं से हफ्ते में 2 बार मिलेंगी प्रियंका

यूपी में लोकसभा चुनावों में बुरी हार के बाद प्रियंका गांधी एक बार फिर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटीं 

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
प्रियंका यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के मिशन पर 
i
प्रियंका यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के मिशन पर 
फोटो : रॉयटर्स 

advertisement

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है. प्रियंका गांधी ने इन तैयारियों को रफ्तार देने के लिए दिल्ली में हर सप्ताह यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं से दो दिन मिलने का फैसला किया है.

मंगलवार और गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मिलेंगी

पार्टी में पूर्वी उत्तर प्रदेश की इंचार्ज प्रियंका दिल्ली में हर मंगलवार और गुरुवार को दस बजे से एक बजे तक पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से मिलेंगी. इसके साथ ही प्रियंका जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क के लिए यूपी भी जाएंगीं. उनके कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. समझा जा रहा है कि प्रियंका वहां संगठन का जायजा लेंगी और इस बात का पता लगाएंगी कि कमजोरी कहां पर है. गुरुवार को प्रियंका और उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची थीं.

इस दौरे में प्रियंका ने उन कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी, जो पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता होगा कि किसने पार्टी के लिए जी-जान लगा कर काम किया और किसने नहीं.

पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभालने के बाद प्रियंका ने लोकसभा चुनावों के दौरान यूपी का दौरा किया था. खास कर रायबरेली और अमेठी में उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. लेकिन कांग्रेस रायबरेली को छोड़ कर एक भी सीट नहीं जीत पाई. यहां तक कि राहुल गांधी भी अमेठी सीट नहीं बचा पाए. यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी ने वहां हरा दिया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यूपी में लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की बुरी हार के बाद प्रियंका की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं. उन पर आने वाले उपचुनावों और 2022 में पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है. कांग्रेस को इस चुनाव में देश भर में सिर्फ 52 सीटें मिली हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT