मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला कांग्रेस में शामिल

पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला कांग्रेस में शामिल

सिद्धू मूसे वाला नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर सुद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल</p></div>
i

पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर सुद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

(फोटो- द क्विंट)

advertisement

शुक्रवार, 3 दिसंबर को पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की उपस्थिति में, सिद्धू मूसे वाला ने पार्टी ज्वाइन की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा इरादा पंजाबियों की सेवा करना था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सरदुलगढ़ या मानसा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट मिलने की संभावना है.

सिद्धू मूसे वाला ने अपने करियर की शुरुआत निंजा द्वारा गाए गए गीत ‘लाइसेंस’ के बोल लिखने के साथ की थी और अपने गायकी के करियर की शुरुआत ‘जी वैगन’ नाम के गाने से की थी.

लंबे समय से पार्टी में चल रही है उथल-पुथल

कांग्रेस पार्टी में पिछले लंबे समय से उथल-पुथल चल रही थी. नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

चरणजीत सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाल हैं.

बता दें कि इन सब के बीच पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बी अनबन की खबरें पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों की वजह बनी हुई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT