मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हिरासत,अरेस्ट...3 दिन की 'जंग' के बाद लखीमपुर के पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका

हिरासत,अरेस्ट...3 दिन की 'जंग' के बाद लखीमपुर के पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका

बुधवार देर शाम राहुल-प्रियंका भारी सुरक्षा के बीच लखीमपुर खीरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>लखीमपुर के पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका</p></div>
i

लखीमपुर के पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका

null

advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) हिंसा के पीड़ित परिवार से मुलाकात की . दोनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. यूपी सरकार से चली लंबी-खींचतान के बाद आज दोनों नेताओं को हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने की अनुमति दी गई थी.

लखीमपुर के पीड़ित परिवार से बात करते राहुल गांधी

फोटो- क्विंट हिंदी

लवप्रीत सिंह के परिवार से की बात

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान लवप्रीत सिंह के परिजनों से मिले. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी मौजूद थे. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया.

इससे पहले राहुल और प्रियंका का काफिला देर शाम लखीमपुर खीरी पहुंचा था. राहुल गांधी आज ही दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे, वहां एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ लगभग घंटे के चल विवाद के बाद वो सीतापुर के लिए रवाना हो गए थे. सीतापुर में बहन प्रियंका गांधी को साथ लेकर वे लखीमपुर के लिए रवाना हुए थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दिवंगत लवप्रीत के परिजनों से बात करती प्रियंका गांधी

प्रियंका ने बांटा परिवार का दर्द

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में 3 अक्बटूर को हुई हिंसा के बाद ही धारा 144 लागू है. पूर इलाके में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है, राहुल-प्रियंका को भी भारी सुरक्षा में लखीमपुर ले जाया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 06 Oct 2021,10:56 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT