मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Akhilesh Yadav पर चाचा शिवपाल का कटाक्ष, बोले- हमने उसे चलना सिखाया, वो हमें रौंदते चला गया

Akhilesh Yadav पर चाचा शिवपाल का कटाक्ष, बोले- हमने उसे चलना सिखाया, वो हमें रौंदते चला गया

शिवपाल यादव ने ट्वीट के जरिए बयां किया दर्द.

IANS
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>अखिलेश पर चाचा शिवपाल का कटाक्ष</p></div>
i

अखिलेश पर चाचा शिवपाल का कटाक्ष

फोटोः IANS

advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। यह क्रम उन्होंने ईद के दिन भी जारी रखा। अखिलेश पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। कहा कि हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदते चला गया।

शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी। हमने उसे चलना सिखाया। और वो हमें रौंदते चला गया। एक बार पुन: पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव परिणाम आने के बाद से ही चाचा और भतीजे के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है। दोनों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव ने बगावत का झंडा बुलंद कर लिया है तो अखिलेश उन्हें जल्द चले जाने को कह रहे हैं। अटकलें हैं कि शिवपाल यादव आजम खान के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT