मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उत्तराखंड में बड़े नेताओं के बीच मतभेद बना हार का कारण-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तराखंड में बड़े नेताओं के बीच मतभेद बना हार का कारण-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

चारधाम यात्रा संचालन में अव्यवस्थाएं हावी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा

IANS
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>उत्तराखंड में बड़े नेताओं के बीच मतभेद बना हार का कारण-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष</p></div>
i

उत्तराखंड में बड़े नेताओं के बीच मतभेद बना हार का कारण-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

(फोटो- ट्विटर)

advertisement

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Uttarakhand Congress state president Karan Mahara) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की हार का मुख्य कारण वरिष्ठ नेताओं में मतभेद रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुटबाजी को खत्म करते हुए निर्गुट कांग्रेस संगठन का गठन करना उनका मुख्य उद्देश्य है। संगठन का स्वरूप छोटा करते हुए कर्मठ, योग्य व मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हुई

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पनियाली वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकारों के कार्यकाल में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता के बीच नहीं रख पाई। इसके अलावा कांग्रेस में बड़े नेताओं के आपसी मतभेदों से भी पार्टी को भारी नुकसान हुआ है, जोकि हार कारण बना। कहा कि कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के तत्काल बाद से ही उन्होंने कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों से वार्ता करनी शुरू कर दी है। साथ ही कार्यकतार्ओं के मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश भ्रमण का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। कहा कि वर्तमान में कांग्रेस को व्यक्ति विशेष की बजाय कैडर बेस पार्टी बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में पार्टी को हार का सामना न करना पड़े।

चारधाम यात्रा संचालन में अव्यवस्थाएं हावी : करन माहरा

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर अव्यस्थाओं का आरोप लगाया। पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान करन ने कहा कि यात्रा पड़ावों में बिजली-पानी का घोर अभाव बना हुआ है व सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से चारधाम यात्रा संचालन में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर करने की मांग की। कहा कि कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT