मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उत्तराखंड चुनाव: रैली में CM हिमंता सरमा ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

उत्तराखंड चुनाव: रैली में CM हिमंता सरमा ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड में कहा-“भारत राज्यों का संघ नहीं, एक जीवित आत्मा है”

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>हिमंता बिस्वा सरमा</p></div>
i

हिमंता बिस्वा सरमा

(प्रतीकात्मक फोटो: फेसबुक/Himanta Biswa Sarma)

advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादस्पद बयान दिया है. उत्तराखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हमने कभी भी राहुल गांधी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे होने का सबूत मांगा.

उन्होंने कहा “बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और राहुल गांधी ने सबूत मांगा.”

“आप किस पिता के बेटे हैं क्या हमने इसका सबूत मांगा है क्या? किस बाप के बेटे हो? आपको सेना से सबूत मांगने का क्या? अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के अंदर बम फोड़ा है तो फोड़ा है, इसमें कैसा विवाद”
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

“भारत राज्यों का संघ नहीं, एक जीवित आत्मा है”

2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले असम के सीएम ने राहुल गांधी पर संसद के अंदर भारत को "राज्यों का संघ" बताने के लिए निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ध्रुवीकरण की राजनीति में लिप्त है.

“राहुल गांधी पीछे पड़ा है कि इंडिया देश नहीं राज्यों का संघ है. क्या ये स्टूडेंट यूनियन है, क्या यह कल्चरल यूनियन है, देश एक जीवित आत्मा होता है, देश यूनियन नहीं होता है”.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

हालांकि गौरतलब है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1(1) के अनुसार "भारत अथार्त इंडिया राज्यों का संघ होगा". और यही बात राहुल गांधी ने संसद के अंदर कही थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT