Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019HP: जल संकट के बाद अब शिमला में पेट्रोल-डीजल की किल्लत

HP: जल संकट के बाद अब शिमला में पेट्रोल-डीजल की किल्लत

पहले से ही पेयजल की समस्या से जूझ रही राज्य की राजधानी में ईंधन संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>HP: जल संकट के बाद अब ईंधन आपूर्ति में कमी का सामना कर रहा शिमला</p></div>
i

HP: जल संकट के बाद अब ईंधन आपूर्ति में कमी का सामना कर रहा शिमला

null

advertisement

पर्यटन सीजन के बीच उच्च मांग और तेल कंपनियों द्वारा कम आपूर्ति के कारण हिमाचल प्रदेश के शिमला में इन दिनों पेट्रोल और डीजल का संकट देखा जा रहा है।

पहले से ही पेयजल की समस्या से जूझ रही राज्य की राजधानी में ईंधन संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

यहां विकासनगर में एक पेट्रोल पंप संचालक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता में काफी समस्या है क्योंकि तेल कंपनियां तीन दिनों में इसकी आपूर्ति कर रही हैं।

उनके मुताबिक कहा जा रहा है कि तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है जिससे वे तेल की राशनिंग कर रही हैं। सिंह ने कहा, चूंकि हमें तीन दिनों में ईंधन मिल रहा है, उपभोक्ताओं को सीमित तेल देने की मजबूरी है- ताकि सभी को मिल सके। इसके बावजूद, हमारा ईंधन स्टॉक शाम से पहले समाप्त हो जाता है।

वाहन मालिक शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें मुश्किल से ईंधन मिल रहा है। कई पेट्रोल पंपों में चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सीमित मात्रा में ईंधन मिलता है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT