Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार:विधानसभा गेट पर आयुष डॉक्टर ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने रोका

बिहार:विधानसभा गेट पर आयुष डॉक्टर ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने रोका

स्वास्थ्य विभाग की प्रताड़ना से तंग आकर ये कदम उठाने का फैसला लिया- डॉ विमल कुमार

क्विंट हिंदी
राज्य
Updated:
<div class="paragraphs"><p>विधानसभा गेट पर आयुष डॉक्टर ने खुद को आग लगाने की कोशिश की</p></div>
i

विधानसभा गेट पर आयुष डॉक्टर ने खुद को आग लगाने की कोशिश की

फोटो- क्विंट

advertisement

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में एक 'आयुष' डॉक्टर ने विधानसभा के गेट पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की. ये डॉक्टर बिमल कुमार झा हैं जो एक 'आयुष' चिकित्सक हैं और स्वास्थ्य विभाग की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने विधान सभा के गेट पर पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस उनको रोक लिया.

डॉक्टर बिमल कुमार झा सीतामणि के हैं उनके नियुक्ति पत्र की जांच होनी थी, मामला 2010 से लटका पड़ा है. बिमल कुमार झा ने बताया, "हमको स्वास्थ्य विभाग परेशान कर रहा है. विभाग हमें आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहा है. हमें 2010 में नियुक्ति पत्र मिला और उसकी जांच करने को कहा लेकिन अब तक नहीं हुई. स्वास्थ्य पदाधिकारियों से भी कहा तो वो बोले अगर आपकी मौत हो गई तो हम श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे."

उन्होंने आगे कहा, "हम कई बार शिकायत कर चुके हैं पदाधिकारियों को. हमें अपर मुख्य निदेशक ने फोन करके बुलाया अब वो समय नहीं दे रहे हैं और बार बार टाल रहे हैं."

स्थानीय पत्रकारों ने पुलिस से इस मामले पर बात करना चाही लेकिन पुलिस इस मामले से मुंह फेर रही है.

इनपुट- लोकल सोर्स

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 25 Mar 2022,03:38 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT