Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुरादाबाद में छेड़खानी से परेशाना छात्रा ने पी लिया तेजाब, लड़ रही जिंदगी से जंग

मुरादाबाद में छेड़खानी से परेशाना छात्रा ने पी लिया तेजाब, लड़ रही जिंदगी से जंग

यूपी में कब सुरक्षित होंगी बेटियां?

IANS
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>यूपी: छेड़खानी से परेशान लड़की ने पी लिया तेजाब</p></div>
i

यूपी: छेड़खानी से परेशान लड़की ने पी लिया तेजाब

फोटोःIANS

advertisement

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने छेड़खानी से परेशान होकर तेजाब पी लिया। बताया जा रहा है कि उसे एक युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था। वह उसका आए दिन पीछा करता रहता था।

लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी को कॉलेज जाने के दौरान छेड़ता था। जिससे परेशान होकर उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया था।

पीड़िता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, लेकिन पुलिस ने अब जाकर एफआईआर दर्ज की है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT