Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘तारे’ और एस्ट्रो फिजिक्स के लिए 3 वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबेल

‘तारे’ और एस्ट्रो फिजिक्स के लिए 3 वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबेल

इससे पहले 7 अक्टूबर को मेडिसिन सेक्टर ने नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी.

क्विंट हिंदी
दुनिया
Published:
‘तारे’ और एस्ट्रो फिजिक्स के लिए 3 वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबेल
i
‘तारे’ और एस्ट्रो फिजिक्स के लिए 3 वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबेल
(फोटो: ट्विटर\@NobelPrize)

advertisement

स्वीडेन की राजधानी स्टॉकहोम में रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को घोषणा की कि साल 2019 के लिए भौतिकी का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, "भौतिकी में 2019 के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा फिजिक्स एस्ट्रो फिजिक्स में सैद्धांतिक खोजों के लिए जेम्स पीबल्स को और दूसरा आधा हिस्सा सूरज की तरह के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को साझा रूप से दिया जाएगा."

इससे पहले 7 अक्टूबर को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी. इस प्राइज से तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों विलियम जी. केलिन, ग्रीग एल. सेमान्जा और ब्रिटन पीटर जे. रैटक्लिफ को सम्मानित किया गया है.सोमवार को चिकित्सा और मंगलवार को भौतिकी क्षेत्र में इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. अब आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों के नाम की घोषणा की जाएगी.

साहित्य के क्षेत्र में दो नोबेल प्राइज का होगा ऐलान

इस साल साहित्य के क्षेत्र में दो पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी, क्योंकि पिछले साल स्वीडिश अकादमी में यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. शांति पुरस्कार के लिए स्टॉकहोम के कोन्सेर्थस और ओस्लो सिटी हॉल में दो कार्यक्रम आयोजित होंगे. ये पुरस्कार 10 दिसंबर को इसके संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रदान किए जाएंगे. सभी पुरस्कारों के साथ ही एक नकद राशि भी शामिल है, जो इस साल 90 लाख स्वीडिश क्रोनोर (912,000 डॉलर) रखी गई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT