Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पाकिस्तानी लड़की ने लड़के को किया प्रपोज, कॉलेज ने किया सस्पेंड

पाकिस्तानी लड़की ने लड़के को किया प्रपोज, कॉलेज ने किया सस्पेंड

लड़की का ये इश्के-इजहार यूनिनर्सिटी को पसंद नहीं आया

क्विंट हिंदी
दुनिया
Published:
i
null
null

advertisement

पाकिस्तान के लाहौर में एक लड़की को अपने ब्यॉयफ्रेंड को खुलेआम प्रपोज करना महंगा पड़ गया है. लाहौर यूनीवर्सिटी में ये लड़की अपने दोस्त को फूलों का गुलदस्ता देकर अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रही है, सोशल मीडिया पर लड़की का ये वीडयो वायरल होते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों ही छात्रों को बर्खास्‍त कर दिया है.

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर रही है और  लोगों की भीड़ उसके आसपास इकट्ठी हो जाती है. लोग इस कपल का वीडियो बना रहे हैं और उनकी फोटो खींच रहे हैं, 

लेकिन लड़की का ये इजहार-ए-मोहब्बत यूनिनर्सिटी को पसंद नहीं आया और प्यार के इन पंक्षियों को खिलाफ कड़का एक्शन ले लिया गया. इस कपल के इस हरकत से यूनिवर्सिटी प्रशासन भड़क गया और शुक्रवार को एक पत्र जारी किया और दोनों ही छात्रों को बर्खास्‍त करने का फैसला किया

कॉलेज प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि दोनों छात्रों ने नियमों को तोड़ा है, इसलिए उनको सस्पेंड किया जा रहा है. कॉलेज के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले का विरोध जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बच गई PM इमरान खान की कुर्सी, हासिल किया बहुमत

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT