Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अयोध्या दीपोत्सव: 22 लाख दीयों से राम नगरी रोशन, गिनीज बुक में नाम दर्ज| Photos

अयोध्या दीपोत्सव: 22 लाख दीयों से राम नगरी रोशन, गिनीज बुक में नाम दर्ज| Photos

Ayodhya Deepotsav 2023: साल 2022 में सरयू के तट पर 15.76 लाख दीये जलाए गए थे.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>अयोध्या दीपोत्सव: 22 लाख दीयों से राम नगरी रोशन, गिनीज बुक में नाम दर्ज| Photos </p></div>
i

अयोध्या दीपोत्सव: 22 लाख दीयों से राम नगरी रोशन, गिनीज बुक में नाम दर्ज| Photos

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या में शनिवार, 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2023) का आयोजन हुआ. इस साल सरयू के तट पर 22.23 लाख दीये जलाए गए. साल 2022 में प्रज्ज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग छह लाख 47 हजार अधिक रही. ड्रोन से की गई दीपों की गिनती के बाद यह नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज बुक का सर्टिफिकेट सौंपा गया. तस्वीरों के जरिए देखिए अयोध्या दीपोत्सव की झलकियां.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या में शनिवार, 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2023) का आयोजन हुआ. इस साल सरयू के तट पर 22.23 लाख दीये जलाए गए.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

दीपोत्सव पर 22.23 लाख दीये जलाने के साथ ही अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी को सर्टिफिकेट सौंपा गया.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

सीएम योगी ने X पर लिखा, ''आज पावन अयोध्या जी का कोना-कोना भक्ति की दिव्य आभा की अलौकिक छटा से दीप्त है. पूज्य संतों के आशीर्वाद व प्रदेश वासियों के सहयोग से 'राममय' अयोध्या में इस वर्ष भी सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ है. यह दिव्य उपलब्धि सभी रामभक्तों को समर्पित है. जय श्री राम!''

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

कीर्तिमान रचने में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक, छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही. दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही 'श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ एक-एक कर 22.23 लाख दीप जलाए गए.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

54 देशों के राजनयिक भी इसके साक्षी बने. उन्होंने भी इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दीं.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. 

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

अयोध्या में साल 2017 से दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है. इस साल 7वें दीपोत्सव का आयोजन किया गया.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

साल 2017 में जब पहली बार दीपोत्सव का आयोजन हुआ था तब 1.71 लाख दिए जलाए गए थे.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख , 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख दीये जलाए गए थे.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

सरयू नदी के पास दीपोत्सव के लिए जलाये गए दीयों का एक दृश्य.

(फोटो: क्विंट हिंदी द्वारा प्राप्त)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT