Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MS Dhoni Birthday 2023: माही के बचपन से जुड़ी ये तस्वीरें आपने शायद ही देखी हो

MS Dhoni Birthday 2023: माही के बचपन से जुड़ी ये तस्वीरें आपने शायद ही देखी हो

MS Dhoni Birthday: रांची के मेकॉन स्टेडियम से ही धोनी ने एक खिलाड़ी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी.

त्रिदीप के मंडल
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>Dhoni Birthday: एमएस धोनी के बचपन से जुड़ी ऐसी तस्वीरें आपने कहीं नहीं देखी होगी</p></div>
i

Dhoni Birthday: एमएस धोनी के बचपन से जुड़ी ऐसी तस्वीरें आपने कहीं नहीं देखी होगी

(फोटो- क्विंट हिंदी)

advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) शुक्रवार, 7 जुलाई को 42वां जन्मदिन मना रहे हैं.  महेंद्र सिंह धोनी की सफलता की कहानी हर कोई जानता है लेकिन जहां धोनी बड़े हुए उस जगह के बारे में कम ही लोग जानते हैं, हालांकि धोनी पर बनी फिल्म में काफी कुछ बताया गया है.

हम आपको धोनी से जुड़ी ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं जो आपने शायद कहीं नहीं देखी.

रांची का मेकॉन परिसर, श्यामली कॉलोनी, डोरंडा का वो घर, जहां महेंद्र सिंह धोनी बचपन में रहते थे. उनके पिता पान सिंह मेकॉन में जूनियर स्तर के कर्मचारी थे. इसके बाद एमएस धोनी और उनका परिवार तीन मंजिला इमारत से मेकॉन कॉम्प्लेक्स में एक मंजिला क्वार्टर में चला गया.

धोनी के स्कूल का नाम डीएवी जवाहर विद्या मंदिर था जो श्यामली, रांची में था. धोनी फुटबॉल काफी अच्छा खेलते थे.

(यह कहानी पहली बार 1 अक्टूबर 2016 को प्रकाशित हुई थी क्विंट हिंदी अपने आर्काइव से इसे दोबारा पोस्ट कर रहा है.)

झारखंड की राजधानी रांची में धोनी का घर

(फोटो- सुकांत अधिकारी/द क्विंट)

रांची में धोनी का दूसरा घर

(फोटो- सुकांत अधिकारी/द क्विंट)

रांची में एमएस धोनी का स्कूल

(फोटो- सुकांत अधिकारी/द क्विंट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रांची का MECON स्टेडियम.

रांची के मेकॉन स्टेडियम से ही धोनी ने एक खिलाड़ी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी. वह एक गोलकीपर थे. लेकिन उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें एक स्थानीय क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा था, जहां उन्हें विकेटकीपिंग के लिए काफी तारीफ मिली.

(फोटो- सुकांत अधिकारी/द क्विंट)

MECON स्टेडियम की तस्वीर

(फोटो- सुकांत अधिकारी/द क्विंट)

रांची में संजय की चाय की दुकान.

सूत्रों ने क्विंट हिंदी को बताया कि महेंद्र सिंह धोनी रांची में संजय टी स्टॉल पर अपने दोस्तों के साथ घूमते थे. चाय और समोसा खाते-पीते हुए एमएस धोनी ने अपने खेल के सपने बुन लिए.

(फोटो- सुकांत अधिकारी/द क्विंट)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT