Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Odisha: 112 सालों में पहली एक्सप्रेस ट्रेन, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिखाई हरी झंडी| Photos

Odisha: 112 सालों में पहली एक्सप्रेस ट्रेन, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिखाई हरी झंडी| Photos

Indian Railways: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय ओडिशा के दौरे पर हैं.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेनों को दिखाई हरी झंड़ी, रेल मंत्री भी रहे मौजूद</p></div>
i

Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेनों को दिखाई हरी झंड़ी, रेल मंत्री भी रहे मौजूद

(फोटो: X)

advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मंगलवार, 21 नवंबर को ओडिशा के बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस क्षेत्र के लोगों को पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिला है. 112 सालों में पहली बार बादामपहाड़ एरिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, इन ट्रेनों के चलते ही ओडिशा के स्थानीय निवासियों को पड़ोसी राज्यों जैसे झारखंड और पश्चिम बंगाल आने जाने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों को भी ओडिशा के इंडस्ट्रियल टाउन राउरकेला पहुंचने में आसानी होगी.

112 सालों में पहली बार बादामपहाड़ एरिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा. बता दें कि इस एरिया में साल  1911 में पहली बार ट्रेन चली थी.

(फोटो: X)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन के दौरान कहा- मैंने मयूरभंज अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए जो सपना देखा था. वह सपना अब पूरा हो रहा है.

(फोटो: X)

भारत की राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे.

(फोटो: X)

भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- बादामपहाड़ का क्षेत्र भारतीय संस्कृति का केंद्र है. राष्ट्रपति ने तीन ट्रेनों का उद्घाटन किया है. देश के कोने-कोने में विकास, खासकर  ट्राइबल क्षेत्रों में विकास होना प्रधानमंत्री का सपना है. 

(फोटो: X)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मयूरभंज जिले के  बादामपहाड़ में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी  उद्घाटन किया.

(फोटो: X)

राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ के एसएलएस मेमोरियल  रेजिडेंसियल स्कूल का भी दौरा किया और छात्रों से बात-चीत की.

(फोटो: X)

भारत की राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय ओडिशा के दौरे पर हैं. राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे थे.

(फोटो: X)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT