Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Priyanka Gandhi की राजस्थान में चुनावी हुंकार, बोलीं- BJP अमीरों की सरकार। Photos

Priyanka Gandhi की राजस्थान में चुनावी हुंकार, बोलीं- BJP अमीरों की सरकार। Photos

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>राजस्थान में प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, बोलीं- BJP अमीरों की सरकार। Photos</p></div>
i

राजस्थान में प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, बोलीं- BJP अमीरों की सरकार। Photos

(फोटो: ट्विटर)

advertisement

राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान दौरे पर हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने आप को भूमि पुत्र कहते थे. वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं. साथ ही प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा. आइए तस्वीरों की मदद से जानते हैं कि प्रियंका ने अपने भाषण में क्या- क्या कहा?

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान दौरे पर हैं. टोंक में प्रियंका गांधी की सभा में भारी भीड़ दिखाई पड़ी. 

(फोटो: ट्विटर)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी को राजस्थानी पगड़ी पहनाई. 

(फोटो: ट्विटर)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टोंक, राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है. कांग्रेस के लिए जनता हमेशा ही सर्वोपरि रही है. 

(फोटो: ट्विटर)

प्रियंका गांधी ने गहलोत सरकार की पीठ थपथपाते हुए केन्द्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे को उठाते हुए गहलोत सरकार के महंगाई राहत कैम्पों की जमकर प्रशंसा की.

(फोटो: ट्विटर)

AICC महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "उनकी (पीएम मोदी की) नीतियां अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए है न कि गरीबों के फायदे के लिए. पीएम मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए करार करके आते हैं.'' 

(फोटो: PTI)

जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी ने राजस्थान की महिलाओं से मुलाकात की. उन्होंने महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई. 

(फोटो: ट्विटर)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

चुनावी प्रचार-प्रसार सभा के बाद प्रियंका गांधी  महंगाई के खिलाफ राजस्थान सरकार की मुहिम 'महंगाई राहत कैंप' पहुंचीं.

(फोटो: ट्विटर)

प्रियंका गांधी ने इस दौरान राजस्थान महिला निधि कैंप की महिलाओं से बातचीत की.  

(फोटो: ट्विटर)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT