Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली से बगदाद तक, रमजान का पहला रोजा मुकम्मल, देखें सहरी से इफ्तारी तक की तस्वीरें

दिल्ली से बगदाद तक, रमजान का पहला रोजा मुकम्मल, देखें सहरी से इफ्तारी तक की तस्वीरें

Ramadan 2024: रमजान का पाक महीन शुरू, दिल्ली की जामा मस्जिद से लेकर तुर्की की नयी मस्जिद तक देखें रमजान की तस्वीरें.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>दिल्ली की जामा मस्जिद में पहला रोजा खोलने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.</p></div>
i

दिल्ली की जामा मस्जिद में पहला रोजा खोलने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

Photo: PTI 

advertisement

Ramadan 2024: रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. भारत में रमजान का पहला रोजा 12 मार्च से शुरू हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज रोजा रखा. दुनिया भर से पहले रोजे की तस्वीरें सामने आ रही हैं. सिर्फ भारत(India) ही नहीं इराक, पाकिस्तान से लेकर तुर्की तक की ऐसी ही तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं.

तस्वीर आगरा की है जहां 12 मार्च को रमजान के पहले दिन ताजमहल के पीछे बनी मस्जिद में लोगों ने नमाज अता करके पहले रोजे की शुरुआत की.

Photo: PTI 

पहली इफ्तार के लिए इराक की राजधानी बगदाद की शेख अब्दुल कादिर गिलानी मस्जिद में लोग जमा हुए और अपना पहला रोजा खोला.

Photo: PTI 

रमजान में बगदाद की शेख अब्दुल कादिर गिलानी मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया. 

Photo: PTI 

'तरावीह' रमजान के पाक महीने में रात में पढ़ी जाने वाली दुआ है. 11 मार्च को इंडोनेशिया के जकार्ता की इस्तिकलाल मस्जिद में नमाजियों ने  तरावीह की नमाज अता की.  

Photo: PTI 

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल की खूबसूरत 'नयी मस्जिद' में लोग शीशे के पार नमाज पढ़ते नजर आये. 

Photo: PTI 

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दिल्ली की जामा मस्जिद में 12 मार्च को इफ्तार के लिए लोग इकट्ठा हुए, और अपना पहला रोजा खोला

Photo: PTI 

रमजान पाक के पहले दिन कश्मीर के श्रीनगर में लोगों ने जुहर की नमाज अता की. 'जुहर' दोपहर में पढ़ी जाने वाली नमाज है. 

Photo: PTI 

श्रीनगर की जामिया मस्जिद ने मंगलवार 12 मार्च को पहले रोजे के दिन नमाजियों ने नमाज पढ़ी.  

Photo: PTI 

तस्वीर गुवाहाटी की है जहां बुरहा जामे मस्जिद में लोगों ने एक साथ मिल कर इफ्तार की और अपना पहला रोजा खोला.

Photo: PTI 

पाकिस्तान के लाहौर में दाता दरबार मस्जिद में मुस्लिमों ने तरावीह की नमाज अता की और रमजान के महीने का इस्तकबाल किया. तस्वीर 11 मार्च की है. 

Photo: PTI 

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT