Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Weather Update: दिल्ली से पटना तक कड़ाके की ठंड, जानें ठिठुरन से कब मिलेगी राहत? Photos

Weather Update: दिल्ली से पटना तक कड़ाके की ठंड, जानें ठिठुरन से कब मिलेगी राहत? Photos

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने की संभावना- IMD

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>Weather Winter Update</p></div>
i

Weather Winter Update

(फोटो : क्विन्ट हिन्दी)

advertisement

उतर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है. लोगों का ठंड से बुरा हाल है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने की संभावना जताई है. साथ उत्तर पश्चिम भारत में घना से कोहरा जारी रहने की संभावना भी जताई है. इसके बाद भीषण ठंड से हल्की राहत मिल सकती है.

IMD ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, "पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है. तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र के कई हिस्सों और हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है.शुक्रवार को बीकानेर (पश्चिमी राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.''

चलिए देखते हैं कड़ाके की ठंड से प्रभावित देश की अलग अलग हिस्सों की कुछ तस्वीरें .....

बिकानेर:  ठंड से अपने आप को बचाने के लिए आदमी के पास सोता हुआ कुत्ता.  

(फोटो : PTI)

दिल्ली: फुटपाथ पर दुकान लगा गर्म कपड़े बेचता दुकानदार. 

(फोटो : PTI)

अजमेर: कड़ाके की ठंड में दूध बेचने जाता हुआ ग्वाला 

(फोटो : PTI)

दिल्ली : झुग्गियों में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते बच्चे 

(फोटो : PTI)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पटना: घने कोहरे में स्कूल जाती छात्राएं 

(फोटो : PTI)

ठाणे : सड़क पर छाया रहा घाना कोहरा 

(फोटो : PTI)

दिल्ली : कड़ाके की ठंड में सड़क किनारें बच्चे 

(फोटो : PTI)

दिल्ली:  सड़क किनारे एक साथ धूप सेंकते कुत्ते के बच्चे 

(फोटो : PTI)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT