Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Tokyo Olympics: भारत ने पुरुष हॉकी में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Tokyo Olympics: भारत ने पुरुष हॉकी में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Harmanpreet भारत के जीत के हीरो रहे , जिन्होंने दो गोल दागे

क्‍व‍िंट हिंदी
अन्य खेल
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Tokyo Olympics: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला</p></div>
i

Tokyo Olympics: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

(फोटो: PTI)

advertisement

भारत ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympic) में पुरुष हॉकी के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया. भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए ओलंपिक का आगाज जीत से किया है. भारत के जीत के हीरो रहे हरमनप्रीत, जिन्होंने दो गोल दागे.

रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया. रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई, पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखा. न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया,

पूल-ए में अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है. ऑस्ट्रेलिया ने आज अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया.

हालांकि उसे इस जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी. मेजबान टीम पहले क्वार्टर में 0-2 से पीछे होने के बाद दूसरे क्वार्टर में 3-2 से आगे चल रही थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Jul 2021,08:46 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT