Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IND Vs SL: भारत ने सिर्फ 37 गेंद में जीता एशिया कप, साथ ही बना डाले ये 10 रिकॉर्ड

IND Vs SL: भारत ने सिर्फ 37 गेंद में जीता एशिया कप, साथ ही बना डाले ये 10 रिकॉर्ड

India vs Sri Lanka: Asia Cup के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात देकर आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

क्विंट हिंदी
अन्य खेल
Published:
<div class="paragraphs"><p>India Won Asia Cup Final 2023 Against Sri lanka</p></div>
i

India Won Asia Cup Final 2023 Against Sri lanka

(Photo- BCCI)

advertisement

India Won Asia Cup Final 2023 Against Sri lanka: एशिया कप 2023 के फाइनल के एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात देकर आठवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम केवल 50 रन पर ऑलऑउट हो गयी. 6 विकेट लेने वाले सिराज और 3 विकेट अपने नाम करने वाले हार्दिक पांड्या की रफ़्तार के आगे एक भी श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं टिक सका. सिर्फ 51 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में विकेट खोकर यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

आइये आपको बताते हैं कि इस खिताबी मुकाबले में कितने रिकॉर्ड बने:

सबसे कम गेंदों में ऑलआउट होने के रिकॉर्ड में जुड़ा नाम

श्रीलंकाई टीम इस फाइनल मुकाबले में केवल 15.2 ओवर (92 गेंद) में ऑलआउट होकर सबसे कम गेंदों में आउट होने वाली दूसरी टीम बन गयी है.

  • 13.5 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 2017 में ऑलआउट

  • 15.2 ओवर में श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ 2023 * में ऑलआउट

  • 15.4 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2001 में ऑलआउट

  • 16.5 ओवर में श्रीलंका की टीम पकिस्तान के खिलाफ 2002 में ऑलआउट

15.2 ओवर- किसी वनडे फाइनल में किसी भी टीम के सबसे कम ओवरों में आउट होने का रिकॉर्ड आज श्रीलंका ने बना दिया है. इससे पहले 2002 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम ही 16.5 ओवरों में ऑलआउट हुई थी.

एशिया कप वनडे की एक पारी में दूसरी बार सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए

एशिया कप वनडे की एक पारी में दूसरी बार सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं. भारत की ओर से 6 विकेट सिराज, 3 विकेट हार्दिक पांड्या और एक विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. इससे पहले इसी एशिया कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट झटके थे.

श्रीलंका के लिए दूसरा सबसे कम वनडे स्कोर

  • 43 - साउथ अफ्रीका के खिलाफ- पार्ल, 2012

  • 50*- भारत के खिलाफ- कोलंबो- आरपीएस, 2023

  • 55 - वेस्टइंडीज के खिलाफ- शारजाह, 1986

  • 67- इंग्लैंड के खिलाफ- मैनचेस्टर, 2014

  • 73- भारत के खिलाफ- त्रिवेन्द्रम, 2023

श्रीलंका के खिलाफ ODI में सबसे अच्छी गेंदबाजी 

सिराज ने सिर्फ 21 रन देकर श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को आउट किया है. यह किसी भी वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है. इससे पहले 1990 में शारजाह में वकार यूनिस के श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट लिए थे लेकिन उन्होंने 26 रन लुटाये थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भारत के लिए एक ODI मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी के रिकॉर्ड में सिराज का नाम शामिल

  • 6/4- स्टुअर्ट बिन्नी- बांग्लादेश के खिलाफ- मीरपुर- 2014

  • 6/12- अनिल कुंबले- वेस्टइंडीज के खिलाफ-कोलकाता- 1993

  • 6/19- जसप्रित बुमरा- इंग्लैंड के खिलाफ- द ओवल- 2022

  • 6/21- मोहम्मद सिराज- श्रीलंका के खिलाफ-कोलंबो आरपीएस- 2023

किसी भी ODI फाइनल में सबसे कम स्कोर बना

  • 50- श्रीलंका बनाम भारत- कोलंबो आरपीएस- 2023 *

  • 54- भारत बनाम श्रीलंका- शारजाह- 2000

  • 78- श्रीलंका बनाम पाक- शारजाह- 2002

  • 81- ओमान बनाम नामीबिया- विंडहोक- 2019

भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर

  • 50- श्रीलंका- कोलंबो आरपीएस- 2023 *

  • 58- बंगलदेश ने बनाए- मीरपुर- 2014

  • 65- जिम्बाब्वे ने बनाये- हरारे- 2005

  • 73- श्रीलंका ने बनाए- त्रिवेन्द्रम- 2023

तीसरी बार कोई टीम वनडे फाइनल में 10 विकेट से जीती 

  • 197/0- भारत ने जिम्बाब्वे को हराया- शारजाह- 1998

  • 118/0- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया- सिडनी- 2003

  • 51/0- भारत ने श्रीलंका को कराया-कोलंबो आरपीएस- 2023

गेंद के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत

  • 263 गेंद रहते श्रीलंका को हराया- कोलंबो आरपीएस- 2023 *

  • 231 गेंद रहते केन्या को हराया- ब्लोमफ़ोन्टेन- 2001

  • 211 गेंद रहते वेस्टइंडीज को हराया- त्रिवेन्द्रम- 2018

  • 188 गेंद रहते इंग्लैंड को हराया- द ओवल- 2022

गेंद के लिहाज से किसी भी ODI फाइनल में सबसे बड़ी जीत मिली

  • 263 गेंद- भारत बनाम श्रीलंका- कोलंबो आरपीएस- 2023 *

  • 226 गेंद- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- सिडनी- 2003

  • 179 गेंद- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक- लॉर्ड्स- 1999

(इनपुट- क्रिकबज)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT