Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019टोक्यो ओलंपिक्स 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

टोक्यो ओलंपिक्स 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Tokyo Olympics 2020: क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सामना दक्षिण कोरिया सैन एन से होगा.

आईएएनएस
अन्य खेल
Published:
<div class="paragraphs"><p>भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी</p></div>
i

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी

(फोटो: ट्विटर/@worldarchery/Altered by The Quint)

advertisement

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) यहां जारी टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. दीपिका ने युमेनोशीमा फाइनल फील्ड में आयोजित 1/8 एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में आरओसी की केनिया पेरोवा को 6-5 से हराया.

दीपिका ने पहला सेट 28-25 से जीत कर 2-0 की लेड ले ली लेकिन पेरोवा ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम कर स्कोर 2-2 कर दिया.

इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-27 से जीत 4-2 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने अगले सेट में उन्हें बराबरी पर रोकते हुए स्कोर 5-3 कर दिया.

फिर पेरोवा ने पांचवां सेट 28-25 से जीत स्कोर 5-5 कर दिया. इसके बाद शूट ऑफ प्वाइंट का आयोजन हुआ, जिसमें दीपिका ने 7 के मुकाबले 10 का स्कोर हासिल कर मैच 6-5 से अपने नाम कर लिया.

क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सामना दक्षिण कोरिया सैन एन से होगा यह मुकाबला शुक्रवार को ही खेला जाएगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT