Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019धोनी का एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने

धोनी का एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे महेंद्र सिंह धोनी के नाम से रविवार को दो और कीर्तिमान जुड़ गए

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Published:
धोनी का एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने
i
धोनी का एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने
(फोटो:BCCI)

advertisement

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे महेंद्र सिंह धोनी के नाम से रविवार को दो और कीर्तिमान जुड़ गए. धोनी किसी भी एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 5 कैच और इस फॉर्मेट में कैचों का फिफ्टी पूरा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं. धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान ये कारनामा किया है.

धोनी का ये 93वां मैच है

महेंद्र सिंह धोनी का ये 93वां मैच है और अब उनके नाम पर 54 कैच दर्ज हो गए हैं. उन्होंने दीपक चाहर की गेंद पर जैसन रॉय का कैच लेकर 50वां कैच लिया और इसके बाद अलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन, जॉनी बेयरस्टॉ और लियाम प्लंकेट के भी कैच लिये. भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी टी-20 इंटरनेशनल मैच में 2000 रन पूरे किये. इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो भारत के दूसरे और दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं. उनसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड

सिर्फ ये दो रिकॉर्ड ही नहीं धोनी ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 33 स्टंपिंग के साथ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड धोनी ने इसी सीरीज में बनाया. इस मामले में धोनी के बाद पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल का नंबर है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT