Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IND v WI Women WC: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत का शानदार शतक, भारत का विशाल स्कोर

IND v WI Women WC: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत का शानदार शतक, भारत का विशाल स्कोर

मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर ने भी 107 गेंदों पर 109 रन बनाए.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>IND v WI Women WC: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत का शानदार शतक, भारत का विशाल स्कोर</p></div>
i

IND v WI Women WC: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत का शानदार शतक, भारत का विशाल स्कोर

BCCI

advertisement

महिला विश्व कप 2022 (Women World Cup 2022) में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेमिल्टन में जारी मुकाबले में भारत ने अपनी स्थिती मजबूत कर ली है. भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा. उनके शतक की बदौलत भारत की स्थिती मजबूत दिख रही है और टीम इंडिया एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है.

वेस्टइंडीज की टीम का हर गेंदबाज मंधाना के सामने बेबस नजर आया. उन्होंने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उनके शतक में 2 छक्के और 9 चौके शामिल थे. मंधाना ने कुल 119 गेंदों पर 123 रन बनाए. अपनी पूरी पारी में मंधाना ने 13 चाैके और 2 छक्के लगाए.

मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर ने भी 107 गेंदों पर 109 रन बनाए. उनकी पारी में कुल 10 चौके थे. दोनों ही बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. मंधाना के अलावा यास्तिका भाटिया ने 31 रन बनाकर योगदान दिया. बाकी कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सका. कप्तान मिताली राज इस मुकाबले में सिर्फ 5 रन ही बना सकीं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पहली पारी के आधार पर भारत का स्कोर 317/8 है. वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अनीसा मोहम्मद ने लिए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Mar 2022,09:21 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT