Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019T20 World Cup के लिए टीम इंडिया रवाना, फैंस बोले-'कप भारत लेकर आओ'

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया रवाना, फैंस बोले-'कप भारत लेकर आओ'

IND का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा&nbsp;</p></div>
i

ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा 

ट्विटर 

advertisement

साल के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. भारतीय खिलाड़ी देर रात मुंबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट से निकलने से पहले खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं

फैंस ने दी शुभकामनाएं 

टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा "हम यहां विश्व कप जीतने के लिए है"

एक फैन ने संजू सैमसन को याद करते हुए लिखा, "हमें टीम में एक योग्य प्रतिभा संजू सैमसन की कमी खलती है. ऐसा मत सोचो कि भारत उनके बिना विश्व कप जीत जाएगा. बहरहाल टीम इंडिया को शुभकामनाएं."

एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कप्तान-कोच को शुभकामनाएं, यह वर्षों बाद गौरव लाने का समय है. रोहित आपसे बहुत उम्मीदें हैं, आप एक लीडर के रूप में असाधारण रहे हैं. कप भारत लेकर आओ"

बता दें 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत हो रही है. पहले एक हफ्ते क्वालिफाइंग राउंड खेले जाएंगे. क्वालिफाइंग राउंड की चार टीमों सुपर-12 में क्वालिफाई करेंगी. जिसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी. वहीं, भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करेगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Oct 2022,09:27 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT