Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बजरंग पुनिया, अजय ठाकुर और द्रोणवल्ली को मिला पद्मश्री, देखिए फोटो

बजरंग पुनिया, अजय ठाकुर और द्रोणवल्ली को मिला पद्मश्री, देखिए फोटो

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 112 पद्म पुरस्कारों में से 55 पुरस्कार अलग-अलग विजेताओं को दिए

क्विंट हिंदी
स्पोर्ट्स
Published:
पहलवान बजरंग पुनिया, पुरुष कबड्डी टीम कप्तान अजय ठाकुर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और चेज प्लेअर हरिका द्रोणवल्ली को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
i
पहलवान बजरंग पुनिया, पुरुष कबड्डी टीम कप्तान अजय ठाकुर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और चेज प्लेअर हरिका द्रोणवल्ली को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
(Photo: PTI/IANS)

advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 112 पद्म पुरस्कारों में से 55 पुरस्कार अलग-अलग विजेताओं को दिए- एक पद्म विभूषण, आठ पद्मभूषण और 46 पद्मश्री. ये सभी पुरस्कार अलग-अलग फील्ड के लोगों को दिए गए.

जिन खिलाड़ियों को सोमवार को अवॉर्ड दिए गए उनमें से पहलवान बजरंग पुनिया, पुरुष कबड्डी टीम कप्तान अजय ठाकुर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और चेस प्लेयर हरिका द्रोणवल्ली जैसे खिलाड़ी मौजूद रहे. इन खिलाड़ियों को खेल की दुनिया में अच्छा करने के लिए चौथा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड पद्मश्री दिया गया.

पहलवान बजरंग पुनिया, शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणवल्ली, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल पद्मश्री अवॉर्ड्स लेने से पहले एक ग्रुप फोटो के दौरान(फोटो: PTI)  

पुनिया ने पिछले साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. अपने पिछले पांच टूर्नामेंट में उन्होंने 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री पुरस्कार लेते हुए पहलवान बजरंग पुनिया(फोटो: IANS)  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कबड्डी में 14 साल से ज्यादा का प्रोफेशनल अनुभव रखने वाले अजय ठाकुर ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने वाले पहले कबड्डी खिलाड़ी हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री पुरस्कार लेते हुए कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर(फोटो: PTI)  

ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली दुनिया की टॉप शतरंज खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने कई शतरंज चैंपियनशिप में भारत की महिला टीम को लीड किया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री पुरस्कार लेते हुए शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणवल्ली(Photo: PTI)

36 साल के टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल ने अपने करियर में 9 कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल और दो एशियन गेम्स मेडल जीते हैं. 2018 कॉमनवेल्थ में उन्होंने एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते.

(Photo: IANS)

इन खिलाड़ियों के अलावा बछेंद्री पाल(पर्वतारोहण), सुनील छेत्री(फुटबॉल), गौतम गंभीर(क्रिकेट), बोम्बाएला देवी(तीरंदाजी) और प्रशांति सिंह(बास्केट बॉल) को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT