Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बक बक बिलाल: इस बार गणपति विसर्जन ने कैसा कर दिया मुंबई का हाल?

बक बक बिलाल: इस बार गणपति विसर्जन ने कैसा कर दिया मुंबई का हाल?

मुंबई के लोग ईको फ्रेंडली गणेशोत्सव क्यों नहीं मनाते?

बिलाल जलील
वीडियो
Updated:
इस बार विसर्जन ने क्या किया मुंबई का हाल?
i
इस बार विसर्जन ने क्या किया मुंबई का हाल?
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

मुंबई के घरों में लगातार 10 दिनों तक खिड़की के बाहर से आता 'गणपति बप्पा मोरया' का शोर और त्योहार का आखिरी सबसे ज्यादा धमाकेदार दिन.

सड़कों पर हजारों-हजार गणपति लेकर लोग आते हैं. विसर्जन के लिए सभी मूर्तियां लेकर समुद्र की ओर जाते हैं. 12 सितंबर को गणेशोत्वस का आखिरी दिन था और सड़कों पर ऐसे ही लोगों की भीड़ थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लेकिन इस बार भी त्योहार में एक बुरी बात देखने को मिली जब प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनीं मूर्तियां समुद्र के पानी में घुली नहीं. अब वो या तो लहरों के सहारे वापस किनारे पर आ जाएंगी या पानी के अंदर ही कई दिनों तक रहेंगी. पानी में इसकी मौजूदगी से समुद्र में रहने वाले जीव-जंतुओं को नुकसान होगा.

लेकिन इन्हीं लोगों के बीच कुछ ऐसे मुंबईकर भी हैं जिन्होंने कमर कसी है और सफाई का बीड़ा उठाया है. 1200 से ज्यादा मुंबईकर जुहू बीच पर कूड़ा, मलबा और बाकी सारा कचरा साफ करने के लिए जुटे. समुद्र के किनारे काफी कचरा ऐसा था जिसे लोग विसर्जन के दौरान छोड़ गए.

हमने ये वीडियो मुंबईकरों के दो पक्ष दिखाने के लिए बनाई है. पहले, वो लोग जो विसर्जन के दौरान बप्पा को विदाई देने आए और दूसरे वो हैं जो अगले दिन घरों से बाहर निकले और सफाई करने के लिए जुहू बीच पहुंचे.

हम ये आशा करते हैं कि ये वीडियो उन लोगों तक पहुंचेगी जिनके पास 1 साल का समय है ताकि वो ये सोचने पर मजबूर हो जाएं कि वो अगले साल प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां न खरीदें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Sep 2019,05:45 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT