Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Feature Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘पापा हैं ना,दिखाएंगे नहीं..’ पिता को सोनाक्षी सिन्हा का ट्रिब्यूट

‘पापा हैं ना,दिखाएंगे नहीं..’ पिता को सोनाक्षी सिन्हा का ट्रिब्यूट

पापा हैं ना... दिखाएंगे नहीं!

दिव्या तलवार
फीचर
Published:
पापा हैं ना... दिखाएंगे नहीं!
i
पापा हैं ना... दिखाएंगे नहीं!
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

फादर्स डे... यानी पिता का दिन. इस बार सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने पिता, शत्रुघन सिन्हा को एक कविता के जरिए ट्रिब्यूट दिया है.

पापा हैं ना... दिखाएंगे नहीं!

ट्रेन से उतरके भी, ट्रेन चलने तक, जाएंगे नहीं...

किसी कोने में खड़े रहेंगे, बताएंगे नहीं...

आंखों में समंदर होगा,

एक बूंद मगर छलकाएंगे नहीं...

पापा हैं ना... दिखाएंगे नहीं!

वो दिखाएंगे नहीं...

कि तुम्हारी फरमाइश को अनसुना करके भी सुना है...

कि तुम्हें देने कुछ कीमती, वक्त कीमती चुना है...

कि सिर्फ मां नहीं, वो भी सीने में दिल रखते हैं...

सुपरमैन दिनभर बन कर, रात को वो भी थकते हैं...

इस वीडियो में सोनाक्षी 'पिताओं' के उस प्यार के बारे में बता रही हैं, जो उनके दिल में तो बहुत है, लेकिन चेहरे पर कभी आ नहीं पाता. कैसे एक पिता हर पल अपने बच्चे के पीछे खड़ा होता है, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वो सुपरमैन बन जाता है.

टैलेंट: सोनाक्षी सिन्हा

कविता: अभिनव नागर

एडिटर: आशीष मैक्यून

प्रोड्यूसर: दिव्या तलवार

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT