Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Germany: हैम्बर्ग के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Germany: हैम्बर्ग के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Germany: फिलहाल पुलिस को फायरिंग का कारण नहीं पता है मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

क्विंट हिंदी
वीडियो
Updated:
<div class="paragraphs"><p>जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के चर्च में गोलीबारी, कई लोगों की मौत और कई घायल</p></div>
i

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के चर्च में गोलीबारी, कई लोगों की मौत और कई घायल

फोटो- सक्रीनग्रैब

advertisement

जर्मनी (Germany Shooting) के हैम्बर्ग शहर के चर्च (Germany Hamburg Church Firing) में अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इसमें एक से ज्यादा बंदूकधारी थे. घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. फिलहाल पुलिस को फायरिंग का कारण नहीं पता है और पुलिस ने मरने वाले लोगों की संख्या भी नहीं बताई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि, एक अपराधी की मौत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक पुष्टि नहीं हुई है.

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, पुलिस रात नौ बजे एक कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तो कई लोगों को गंभीर रूप से घायल और कुछ को मृत पाया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "फिर उन्होंने ऊपर से गोली चलने की आवाज सुनी, वे ऊपर गए और उन्हें एक और व्यक्ति मिला."

हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि "हमें विश्वास है कि जो मृत व्यक्ति मिला है वह अपराधी हो सकता है. बाकी अपराधियों को पकड़ने के लिए हम जांच और तलाशी ले रहे हैं."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Mar 2023,09:33 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT