Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News videos  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राहुल गांधी ने क्रिकेट खेलकर उठाया इमरजेंसी लैंडिंग का फायदा

राहुल गांधी ने क्रिकेट खेलकर उठाया इमरजेंसी लैंडिंग का फायदा

हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है.

क्विंट हिंदी
न्यूज वीडियो
Updated:
हरियाणा के चुनावी पिच पर राहुल गांधी की बैटिंग
i
हरियाणा के चुनावी पिच पर राहुल गांधी की बैटिंग
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के रेवाड़ी में क्रिकेट पिच पर जमकर बल्लेबाजी की. हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वह दिल्ली लौट रहे थे, तभी खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर को रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज ग्राउंड में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. यहां राहुल ने क्रिकेट नेट्स पर खूब बल्लेबाजी की. राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.

रेवाड़ी के डिप्टी कमीश्नर यशेंद्र सिंह ने बताया, राहुल गांधी ने दिल्ली जाने से पहले कॉलेज मैदान में लगभग 20 मिनट बिताए.

(फोटो: क्विंट हिंदी)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पहले सोनिया गांधी को रैली में होना था शामिल

हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है. हरियाणा के महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां चुनावी रैली को पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं. लेकिन बुखार के कारण उनकी जगह राहुल शामिल हुए.

महेंद्रगढ़ चुनावी रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ नहीं जानते हैं.

हरियाणा की पॉलिटिक्स

हरियाणा की पॉलिटिक्स में राजनीतिक पार्टियों का हाल कुछ यूं है जैसे एक छोटे से तालाब में खूब सारी भैंस घुस गई हों. BJP, JJP, कांग्रेस, INLD, BSP. पुरानी पार्टियों को भी जोड़ लें तो कांग्रेस में मर्ज हो चुकी कुलदीप बिश्नोई की HJC या मुख्यमंत्री रहे बंसी लाल की HVP. देश की आबादी में सिर्फ 2 फीसदी हिस्सेदारी वाले राज्य में पॉलिटिकल पार्टियों की लंबी लाइन है. लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं जैसे बीजेपी एक तरफ और तमाम दूसरी पार्टियां दूसरी तरफ.

सत्ता में बैठी बीजेपी ने हरियाणा के 2014 के असेंबली इलेक्शन में 47 सीट जीती थीं. ओमप्रकाश चौटाला की INLD को मिली थीं 19 और कांग्रेस के हिस्से आई थीं 15 सीट.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 18 Oct 2019,10:30 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT